देवनगरी प्रेस क्लब दौसा के चुनाव संपन्न लालसोट के मनोज जोशी बने ब्लॉक अध्यक्ष

 

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। देवनगरी प्रेस क्लब दौसा के बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव परिणामों के अनुसार मनोज जोशी को सर्वसम्मति से लालसोट ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में क्लब से जुड़े पत्रकारों में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

चुनाव में महेंद्र मीणा की अध्यक्ष पद पर जीत हुई जबकि राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त हुई।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई दी और आशा जताई कि नया नेतृत्व क्लब को एक नई दिशा देगा। वोटिंग के बाद तुरंत हुई मतगणना में विजेताओं के नाम घोषित किए गए। कार्यक्रम का संचालन चुनाव समिति की देखरेख में पारदर्शिता के साथ किया गया।

Recent Posts