भक्तों ने कीर्तन में झूमकर लिया बाबा श्याम का आशीर्वाद
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वाधान में शुक्रवार को गौरव पथ स्थित होटल लखदातार में वन विहार झूला महोत्सव एवं सामूहिक गोठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे नाश्ते के साथ हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चला। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक बाबा श्याम के संगीतमय कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित भक्तों ने भावविभोर होकर बाबा श्याम के चरणों में भजनों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सायं 5 बजे के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विनोद गोयल, राजेन्द्र रामगढ़, शिवाजी, पदम फड़कलिया, विनोद मोदी, मुरारी सैनी, विक्की सोनी, मनीष साहू, कैलाश चौबे, सौरव खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, गुलाबचंद सोनी, दिनेश सैनी, पिंकी चतुर्वेदी, मनीष गोयल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी भक्तों की उपस्थिति रही। भक्तों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों पर झूमते हुए झूला महोत्सव का भरपूर आनंद लिया और समापन पर बाबा श्याम से समृद्धि व शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया।



