पिता विहीन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान

पिता विहीन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर गया अनुराग सेवा संस्थान का प्रयास
बगड़ी विद्यालय में वितरित की गई पाठ्य सामग्री, 31 वर्षों से कर रहे सेवा

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।उपखंड के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी में शनिवार को एक भावुक पल देखने को मिला, जब अनुराग सेवा संस्थान द्वारा 35 पितृविहीन बालक-बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर नन्हें बालकों के चेहरों पर मासूम मुस्कान दौड़ पड़ी, जिससे माहौल भीग सा गया।

संस्थान की स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित अनुराग-31 श्रृंखला के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के भामाशाह प्रभु लाल मीना ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसवा की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीणा रहीं, जिन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। अच्छे संस्कारों से ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी संस्थान ने अपनी सेवा गतिविधियों को नहीं रोका, जो अनुकरणीय है।

संस्थान सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने पिछले 31 वर्षों में संस्थान द्वारा संचालित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और इस वर्ष प्रस्तावित सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या पुष्पा रानी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। मंच संचालन विमलेश गौतम ने किया।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अंशुल सोनी, उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, सुनील खारला, नरेश शर्मा, कमलेश माली, जगराम मीणा, धर्मेंद्र मीणा, पुष्पा मानावत, ममता पींगोलिया, वीणा मीणा, रजनी सैनी, नरसिंह लाल मीणा, रूप सिंह मीणा, पप्पूराम महावर, प्यारेलाल मीणा सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संस्थान का यह सेवा संकल्प न सिर्फ बालकों की शिक्षा का संबल बन रहा है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Recent Posts