Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। श्रम कल्याण विभाग दोसा के अधिकारी के समक्ष मंगलवार को मुनीम संगठन ने ज्ञापन सौंपते हुए लालसोट क्षेत्र में साप्ताहिक अवकाश की सुनिश्चितता की मांग की। संगठन की ओर से बताया गया कि श्रम कल्याण विभाग जयपुर द्वारा 1 अगस्त 2023 से क्षेत्र में शॉप एक्ट लागू किया गया था, लेकिन आज तक इस पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।
मुनीमो संगठन के अध्यक्ष कालू हट्टीका ने बताया कि संगठन की ओर से कई बार श्रम कल्याण अधिकारियों से संपर्क किया गया और लिखित रूप से भी अवगत कराया गया, लेकिन हर बार प्रयास विफल ही रहे। उन्होंने कहा कि यदि 30 अगस्त 2025 तक लालसोट नगर परिषद द्वारा शॉप एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में शॉप एक्ट 20 मार्च 2020 को ही लागू कर दिया गया था, बावजूद इसके आज तक इसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इससे क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और मुनीमों को साप्ताहिक अवकाश जैसी बुनियादी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मुकेश सैनी, रतन सैनी, लेखराज गुर्जर, रामू सैनी, भरतलाल सैनी, सत्यनारायण सैनी, रामजीलाल सैनी, जीतू शर्मा, मूलचंद डीडवाना, रामराज मीणा, राकेश सैनी, प्रहलाद मीणा और चंदू साहू सहित कई अन्य मुनीम उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेताया कि यदि माँगों की अनदेखी जारी रही तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।



