वॉइस ऑफ मीडिया ने मुख्यमंत्री को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई अहम मुद्दों पर की मांग

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। वॉइस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान के अतिरिक्त आयुक्त अरविंद सारस्वत को 13 सूत्रीय मांगों से युक्त ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष के. सब सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष इंद्र चंद्र मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल रत्नू, महासचिव गोविंद सैनी तथा सदस्य मिथुन शामिल रहे। ज्ञापन में पत्रकारों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया गया, जिनमें प्रमुख रूप से

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार पेंशन योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, डिजिटल मीडिया को मान्यता एवं विज्ञापन नीति में समावेश, ग्रामीण पत्रकार आवास योजना,राज्य पत्रकार आयोग की स्थापना, मान्यता प्राप्त पत्रकार पहचान पत्र को कानूनी वैधता,

महिला पत्रकारों एवं सामाजिक अन्याय पर काम करने वाले पत्रकारों को विशेष संरक्षण, पत्रकार के परिवार को आपातकालीन आर्थिक सहायता,  पत्रकार प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, सोशल मीडिया पत्रकारों को मान्यता, सभी पत्रकारों को अधिस्वीकृति मान्यता तथा पत्रकारों के बच्चों को विशेष शिक्षा सुविधाएं शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ज्ञापन प्राप्त कर मुख्यमंत्री कार्यालय और सूचना विभाग ने विषय की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Recent Posts