भ्रष्टाचार निवारण के अभियान में सहयोग करने एवं भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध कार्यवाही करवाने हेतु प्रेरित किया गया

  Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SiNGH 

भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य के तहत बस स्टेण्ड प्रतापगढ पर आमजन की उपस्थिति में मिटिंग ली गई

प्रतापगढ़। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स नीति को सुचारू रूप से लागू करने की मन्शा के अनुरूप स्मिता श्रीवास्तव, महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य के तहत प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर रेन्ज, उदयपुर के सुपरविजन में मन् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह मय ब्यूरो चौकी प्रतापगढ की टीम दिलीप कुमार, हैमेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह द्वारा शहर प्रतापगढ व बस स्टेण्ड प्रतापगढ पर आमजन की उपस्थिति में मिटिंग ली गई तथा भ्रष्टाचार निवारण के अभियान में सहयोग करने एवं भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध कार्यवाही करवाने हेतु प्रेरित किया गया तथा ब्यूरो के हेल्प लाईन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप नम्बर 94135-02834 के पोस्टरों को सरकारी / सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किये गये एवं ब्यूरो के हेल्प लाईन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप नम्बर 94135-02834 के बारे में आमजन को विस्तृत जानकारी दी गई।

Recent Posts