प्रतापगढ़। कुलमीपुरा धमोत्तर पंचायत समिति धमोत्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलमीपुरा में आयोजित चार दिवसीय अम्बा माता मेला आज विधिवत् सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार रामेश्वरलाल ने की।
समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अम्बा माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस थाना धमोत्तर के थाना अधिकारी घीसूलाल के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त विकास अधिकारी जिला परिषद प्रतापगढ़ रमेश चन्द्र खटीक, रूगनाथ लबाना, किरण लबाना, बंशीलाल, कन्हैयालाल, रामप्रसाद पाटीदार वार्ड पंच, राहुल मालवीय, महेश लबाना, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, कनिष्ठ सहायक घनश्याम पाटीदार, भू-अभिलेख अधिकारी घनश्याम टेलर तथा पटवारी सोनिया मीणा प्रमुख रहे।
समापन अवसर पर कार्यक्रम के सूत्रधार सुरेन्द्र सुमन एवं उनकी टीम द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा।
मेला स्थल पर दुकानों के हटने के पश्चात ग्राम पंचायत कुलमीपुरा द्वारा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।



