जयपुर। जिनेश कुमार जैन के अनुसउपाध्याय मुनि 108 श्री गुप्तिसागर गुरुदेव एवं मुनि 108 श्री प्रमाणसागर गुरुदेव की पावन प्रेरणा से, श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ यात्रा संघ दिल्ली द्वारा आयोजित 12वीं वार्षिक श्री सम्मेद शिखर यात्रा का आयोजन इस वर्ष भव्य स्तर पर किया जा रहा है। पवन जैन गोधा दिल्ली के संयोजकत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में देशभर से लगभग 11,000 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। यह रेल यात्रा दिनांक 14 नवम्बर 2025 को जयपुर सहित देश के अन्य प्रमुख नगरों से रवाना होगी। सभी श्रद्धालु जैन समाज के परम पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर पहुँचकर पर्वतराज की वंदना करेंगे।आयोजन समिति द्वारा यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग में शुद्ध एवं सात्विक भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र पर भी निवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।जयपुर से संपूर्ण व्यवस्था का संचालन पीयूष जैन एवं अजय जैन दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। यह विशाल यात्रा न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाजिक एकता और भक्ति भाव के संगम का भी एक अनुपम उदाहरण है। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ यात्रा संघ दिल्ली।



