लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में विशाल ‘यूनिटी मार्च’; राजस्व मंत्री हेमंत मीणा करेंगे नेतृत्व

प्रतापगढ़ राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी, जिला प्रतापगढ़, द्वारा आगामी 10 नवंबर 2025 को एक भव्य ‘यूनिटी मार्च (एकता यात्रा)’ का आयोजन किया जा रहा है।इस महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हेमंत मीणा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी, मंत्री मीणा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत भी उपस्थित रहेंगे। इस एकता यात्रा का उद्देश्य,सरदार पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता का सुदृढ़ीकरण है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि यह एकता यात्रा अरनोद तहसील के चुपना गांव से निकलेगी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शौली हनुमान मंदिर पर इसका समापन होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने इस अवसर पर कहा, “सरदार पटेल का जीवन हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा देता है। यह यूनिटी मार्च इसी भावना को प्रतापगढ़ जिले के जन-जन तक पहुँचाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान करते हैं।”भारतीय जनता पार्टी, जिला प्रतापगढ़ ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, एवं जिले के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

Recent Posts