ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना रठांजना की कार्यवाही  टॉप 10 में शामिल एनडीपीएस प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार “ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एंव गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उपअधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना रठांजना मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

कार्यवाही विवरणः- दिनाक 16.06.2025 व 17.06.2025 की मध्य रात्रि को कृर्षि मण्डी रोड प्रतापगढ से अभियुक्त सलीम पिता मेहबुब खां पठान उम्र 28 साल निवासी गोवर्धनपुरा पुलिस थाना हथुनिया द्वारा अपने कब्जे में 177 ग्राम एमडी रख परिवहन करता पाया गया था। जिसको गिरफ्तार कर पुलिस थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 287/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसका अनुसंधान थानाधिकारी दीपक कुमार थाना रठांजना द्वारा किया जा रहा है। प्रकरण में संलिप्त होने से वांछित अभियुक्त अब्दुल समी पिता अब्दुल साकिद कुरेशी उम्र 20 साल जाति मुसलमान निवासी कृर्षि मण्डी मार्ग नानाजी के बावडी के पास प्रतापगढ पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी।

गिरफ़्तार आरोपी-

1 अब्दुल समी पिता अब्दुल साकिद कुरेशी उम्र 20 साल जाति मुसलमान निवासी कृर्षि मण्डी मार्ग नानाजी के बावडी के पास प्रतापगढ पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ।

Recent Posts