“ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थाना प्रतापगढ की कार्यवाही 03 किंवण्टल 38 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्रॉली व स्कॉटिंग में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार जब्तशुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 50 लाख 83 हजार रूपये 

 

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्युह” के तहत थानाधिकारी प्रतापगढ़ दीपक बंजारा मय टीम द्वारा दिनांक 27.11.2025 को दौराने गश्त संचई से अखेपुर की तरफ जा रहे कच्चे रास्ते से एक ट्रेक्टर ट्रॉली से 338.890 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्रॉली व स्कोटिंग में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल जप्त कर अभियुक्त गोविन्द मीणा को गिरफ्तार किया गया।

टीम कार्यवाहीः- दिनांक 27 11.2025 को थानाधिकारी दीपक बंजारा मय जाप्ता

हल्का गश्त करता हुआ संचई से अखेपुर की तरफ जा रहे कच्चे रास्ते पर पहुंचा की एक मोटरसाईकिल पर व्यक्ति आये जिनमें से पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाईकिल से कुदकर खेतों की तरफ भाग गया तथा मोटरसाईकिल चालक को घेरा देकर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोविन्द पिता मुकन मीणा निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ का होना बताया। इतने में पीछे से एक व्यक्ति ट्रेक्टर लेकर आता हुआ नजर आया जो पुलिस जाप्ता जीप को देखकर ट्रेक्टर ट्राली को छोडकर खेतों की तरफ भाग गया जिसकी तलाश हेतु जाप्ता गया तथा ट्रेक्टर ट्रॉली में जाकर देखा तो ट्रॉली में काले रंग के 17 कट्टों में कुल 338.890 किलोग्राम डोडाचूरा होना पाया गया। जिस पर अवैध डोडाचुरा को जप्त किया जाकर ट्रेक्टर ट्रॉली की स्कोटिंग कर रहे गोविन्द मीणा को गिरफ्तार किया गया तथा डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्रॉली व स्कोटिंग में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स नम्बर आरजे 35 एसजी 8189 को जप्त कर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण संख्या 483/2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट व 111 बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी।

गिरफ्तार अभियुक्त 01. गोविन्द पिता मुकन मीणा निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ।

Recent Posts