धरियावद – विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई गति विधायक थावरचन्द डामोर   – स्वास्थ्य, शिक्षा, पुस्तकालय, डिजिटल लर्निंग व सड़क निर्माण सहित करोड़ों के कार्यों को मंजूरी

 

धरियावद क्षेत्रीय विकास के लिए लंबे समय से की जा रही सतत पैरवी और विभिन्न विभागों के समक्ष समय-समय पर प्रस्तुत प्रस्तावों का महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। धरियावद विधानसभा क्षेत्र के सलूंबर जिला अधीनस्थ लसाड़िया एवं झल्लारा ब्लॉकों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण मरम्मत व नवीनीकरण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण और जनसेवाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

ब्लॉक लसाड़िया में कुल 20 कार्य, जिनके लिए ₹1.23 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

ब्लॉक झल्लारा में भी 20 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनकी कुल राशि ₹1.07 करोड़ है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक सुलभ, सुरक्षित और सक्षम बनेंगी।

विभिन्न विभागों के विकास कार्य – ₹5.4916 करोड़ की बड़ी स्वीकृति

पंचायत समिति लसाड़िया और झल्लारा क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, जलदाय विभाग

के अंतर्गत विभिन्न निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए कुल ₹5.4916 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

यह राशि आंगनबाड़ी भवनों, पंचायत भवनों, पेयजल संरचनाओं तथा आदिवासी क्षेत्रों के विकास को मजबूती प्रदान करेगी।

शिक्षा एवं पुस्तकालयों के लिए विशेष स्वीकृति – ₹10 करोड़ 38 लाख 47 हजार

माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं कैबिनेट स्तर पर प्रस्तुत मांगों तथा डीएमएफटी बैठकों में दिए गए सुझावों के आधार पर झल्लारा व लसाड़िया ब्लॉकों के लिए व्यापक शिक्षा-संबंधी विकास कार्यों को मंजूरी मिली है।

मंजूर कार्यों में शामिल हैं दो सार्वजनिक पुस्तकालय (झल्लारा व लसाड़िया) — प्रत्येक हेतु ₹15 लाख

विद्यालयों में स्पोर्ट्स मैदान, साइंस लैब, डिजिटल लर्निंग व स्मार्ट क्लास, भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, बाउंड्री वॉल आदि कार्यों के लिए कुल ₹10.3847 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सड़क विकास कार्य – ₹13 करोड़ 55 लाख

1 ढूढालिया स्कूल से संजेला तालाब धेडा तक ग्राम पंचायत घटेड लागत (लाख में) 150.00

2 कराकला से सोमकमला आम्बा डेम तक

ग्राम पंचायत कराकला लागत (लाख में) 175.00

3 पाया तालाब मेन रोड से डबायचा फला बनोडा स्कुल तक ग्राम पंचायत बनोड़ा लागत (लाख में) 80.00

4 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, सरवणी से वेण तक कुल 3 किमी ग्राम पंचायत सरवनी लागत (लाख में) 150.00

5 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, मानपुर से हण्डी तक कुल 3 किमी ग्राम पंचायत मानपुर लागत (लाख में)150.00

6 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य करावली से रमीणा, वलीया खेडा होते हुए खजुरी ग्राम पंचायत खजुरी लागत (लाख में) 200.00

7 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, ओडा स्कुल से माताजी मन्दिर तक कुल 1 किमी ग्राम पंचायत धौलागिरी खेड़ा लागत (लाख में) 50.00

8 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, बडली का छोड़ा मेन रोड से वेलाफला तक कुल 4 किमी ग्राम पंचायत शोभ जी का गुडा लागत (लाख में)200.00

9 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, ढिकिया से उम्मेदपुरा दबेडी तक कुल 2 किमी ग्राम पंचायत ढिकिया लागत (लाख में)100.00

10 डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य, मुख्य कुण/टेंकण सड़क कुल 2 किमी ग्राम पंचायत टेकण लागत(लाख में)100.00

क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण एवं मुख्य सड़कों के उन्नयन और निर्माण हेतु ₹13 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। इससे आवागमन में सुधार होगा तथा दूरस्थ आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

विधायक थावरचन्द डामोर ने इन सभी स्वीकृतियों के लिए संबंधित विभागों एवं राज्य सरकार का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि—“धरियावद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमने लगातार प्रस्ताव, सुझाव और मांगें रखीं। आज उनकी स्वीकृति प्राप्त होना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और जनजातीय विकास से जुड़े इन सभी कार्यों से धरियावद में विकास की रफ्तार और तेज होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं विश्वास के साथ धरियावद विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

विभिन्न स्वीकृतियों को लेकर जनता ने विधायक का आभार जताया और कार्यकर्ताओं और जनता में खुशी का माहौल l

क्षेत्रवासियों के लिए शुभकामनाएँ

विधायक डामोर ने कहा “इन सभी स्वीकृतियों के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक जोहार एवं शुभकामनाएँ। यह कार्य हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगे।”

Recent Posts