शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश सलाहकार बने पाटीदार 

प्रतापगढ़। राजस्थान शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने दिनेश चंद पाटीदार को इनके गत कई वर्षो से शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में किया जा रहे निरंतर उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए संघ ने उन्हें मानक पद प्रदेश के सलाहकार पद पर मनोनीत किया है। संघ के संरक्षक रामदेव सिंह पुनिया सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नागौर ने बताया कि पाटीदार के सलाहकार मनोनीत होने पर अधिकारी समुदाय में खुशी की लहर है एवं पाटीदार के सलाहकार बनने से उनके द्वारा संघ को दी गई रचनात्मक सलाह के फलस्वरूप संघ को मजबूती प्रदान करेगा।

Recent Posts