
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 के सफल आयोजन हेतु बैंक मैनेजर्स के साथ किया बैठक का आयोजन।
प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में शिवप्रसाद तम्बोली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ ने स्थानीय बाल सम्पे्रक्षण गृह एवं किशोर गृह लोहारिया का निरीक्षण किया।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सम्पे्रषण गृह, किशोर गृह एवं शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधीक्षक महिपाल टेलर छात्रावास अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में 02 शिशु तथा 08 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल सम्पे्रषण गृह में रखा गया है।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्पे्रषण गृह में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुधारे जाने के निर्देश प्रदान किये। विधि से संघर्षरत बालकों को में से 03 बालकों द्वारा यह जाहिर किया गया कि उनकी आयु 17 वर्ष हो चुकी है ऐसे बालकों को प्लेस आॅफ सेफ्टी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान शिशु गृह मंे दो बच्चे पाए गए जिनके गोद दिये जाने की प्रक्रिया शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान सम्पे्रषण गृह में पानी का नल टपकता हुआ पाया गया जिस पर छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि इसे तुरंत दुरूस्त करवाया जाए।
राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैठक का आयोजन – राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना में आज बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजन का कर विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की पहले प्रिकाउसंलिंग करवाई जावे जिससे कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। प्रिकाउंसलिंग हेतु सभी बैंकों के लिए कार्यक्रम तैयार कर बैंकों को प्रेषित किया जाएगा जिसके अनुसार बैंक अपने पक्षकारों की उपस्थित सुनिश्चित करें।



