
प्रतापगढ़ ।आमेटा ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ ) एवं संस्था के प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने बताया कि आज दिनांक 2 दिसंबर 2023 को संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र आमेटा , उपाध्यक्ष लेहरू लाल आमेटा, कोषाध्यक्ष तुलसीराम द्विवेदी ,सचिव चंद्रप्रकाश द्विवेदी सहित संस्था व समाज के सदस्य जगदीश आमेटा,महेश द्विवेदी, जयंतीलाल शर्मा,हरीश शर्मा, संतोष पुरोहित की उपस्थिति में स्थानीय बगवास स्थित समाज की भूमि पर समाज- भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में ज्ञातव्य है कि आगामी 10 दिसंबर ,रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजनीय है। जिसमें अखिल भारतीय तेरह गौत्रीय आमेटा समाज केंद्र उज्जैन व केंद्र चारभुजा मंडल, लाड़ आमेटा ब्रह्म संस्थान उदयपुर व वागड़-मेवाड़-मालवा सहित संपूर्ण भारत से समाज जनों की भव्य उपस्थिति में समाज -भवन का भव्य शिलान्यास किया जाना है।



