विभिन्न खेल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 12 को बांसवाड़ा में

प्रतापगढ़। 10वी राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन जिला कलक्टर झालावाड़ के माध्यम से किये जाने हेतु खिलाडी अधिकारी/कर्मचारियों की
बाँसवाडा संभाग टीम के विभिन्न खेल के चयन ट्रायल खेल मैदान / स्टेडियम बाँसवाड़ा में किया जाएगा।

बाँसवाड़ा संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का चयन ट्रायल श्री हरिदेव जोशी खेल स्टेडियम ठिकरीया बाँसवाडा में, बॉस्केटबॉल श्री गोविन्द गुरू राजकीय महाविद्यालय बाँसवाड़ा में, टेबल टेनिस, बॉलीबॉल, कबड्डी (पुरूष व महिला), टेनिस, बेडमिन्टन (पुरूष व महिला) का चयन ट्रायल का आयोजन खेल स्टेडियम बाँसवाड़ा में किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि खिलाडी अधिकारी/कर्मचारी ने चयन ट्रायल के लिये सक्षम अधिकारी के माध्यम से आवेदन दिनांक 07-12-2023 तक किये गये है। वही खिलाडी दिनांक 12 दिसंबर 2023 को प्रातः 9:30 बजे खेल मैदान / स्टेडियम बाँसवाड़ा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।

Recent Posts