प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा ने पंचायत समिति के अधिकारियों को आमजन से जुड़े मुद्दों में कोई कोताही नही बरतने के दिए निर्देश

 

प्रतापगढ़ । विधायक हेमंत मीणा ने पंचायत समिति प्रतापगढ़ के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विकास कार्यों को लेकर सुझाव एवं समीक्षा की ।
प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि विधायक हेमंत मीणा ने पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आमजन से जुड़ी समस्यायों के त्वरित निराकरण व विकास कार्यो को लेकर सुझाव व समीक्षा की। विधायक मीणा ने
बैठक में मौजूद अधिकारियों को आमजन से जुड़ी समस्यायों के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहकर काम करने के लिए निर्देशित किया । विधायक मीणा ने मोकै पर मौजूद अधिकारियों ने आमजन से जुड़े मुद्दों में कोई कोताही नहीं बरतने का विश्वास दिलाया।
विधायक हेमंत मीणा ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
हम सभी लोगों की सामुहिक सवा ढाई लाख से ज्यादा प्रतापगढ़ परिवार की सेवा की जिम्मेदारी है , जिसे हम सभी मिलकर एक दुसरे के सहयोग से पुरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जन सेवा की जिम्मेदारी आप सभी के बराबर सहयोग से ही संभव है ।
बैठक में पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा सहित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा पार्टी के पदाधिकारी , कार्यकर्ता और पंचायत समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Recent Posts