भारत आदिवासी पार्टी की विधानसभा स्तरीय समीक्षा मीटिंग संपन्न

प्रतापगढ़। भील आदिवासी मांगीलाल निनामा भारत आदिवासी पार्टी विधानसभा प्रतापगढ़ प्रत्याशी के गांव सेवना में एकदिवसीय समीक्षा मीटिंग एवं आदिवासी पार्टी से जीते हुए उम्मीदवारों एवं विधायकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश के सैलाना विधायक सभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मध्य प्रदेश राजस्थान के आदिवासियों के साथ ही साथ पूरे भारत के आदिवासियों की आवाज बुलंद करने की बात कही मैं गरीब घर से निकला हुआ हूं और मैं गरीबों की समस्या को अच्छी तरह से जानता हूं इसलिए पूरी तरह से जनता की सेवा करूंगा।
बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे हेमंत राणा ने इस विधानसभा चुनाव में जो हमारी कमियां रही वह अगले चुनाव में पूरी करेंगे और दुगनी ताकत के साथ में चुनाव लड़ेंगे।
घाटोल विधानसभा के युवा प्रत्याशी रहे अशोक भील ने कहा कि मतदाता भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी से ऊपर उठ चुका है बीजेपी और कांग्रेस षड्यंत्र रचकर चुनाव जीती है लेकिन इसका जवाब हम आगामी चुनाव में देंगे।
धरियावद विधानसभा विधायक थावरचंद डामोर ने प्रतापगढ़ जिले के साथ ही पूरे राजस्थान की समस्याओं को उठाने का वादा किया एवं प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे मांगीलाल निनामा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
पंचायत के वार्ड से लगाकर के लोकसभा तक की तैयारी हम दुगनी ताकत के साथ करेंगे और हम चुप होकर के बैठने वालों में नहीं है संवैधानिक हक अधिकारों के साथ में मैदान में रहेंगे और विजय हासिल करेंगे।
84 विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार रोत ने बताया कि मेरे दोनों विधायक साथियों को साथ में लेकर के अनुसूचित क्षेत्र की समस्याओं पर आवाज बुलंद करेंगे बीजेपी और कांग्रेस गलतफहमी में नहीं रहे और अत्याचार, शोषण , लूटपाट नहीं करें।
भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईडा,
बड़ी सादड़ी विधायक प्रत्याशी फौजी भाई, झालावाड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे राजकुमार ,
पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण निनामा, ईश्वर निनामा, भारत आदिवासी पार्टी के अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बुज, प्रतापगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता कारूलाल ,गोवर्धन लाल, नानूराम गणावा, सरपंच रमेश खराड़ी, ओम प्रकाश बड़ी सादड़ी विधानसभा प्रभारी आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन रमेश निनामा ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रत्याशी मांगीलाल मीणा ने सभी का आभार, धन्यवाद व्यक्त किया।

Recent Posts