
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी थाना प्रतापगढ भगवानलाल पुनि० के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिनांक 09.12.2023 को प्रकरण संख्या 498/2023 धारा 147,148,149,307,506 भादस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त धमेन्द्र पिता अशोक घावरी जाति वाल्मिकी उम्र 30 साल निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दिनांक 10.12.2023 को सुअर पकडने की बात को लेकर सब्जी मंडी के पास लडाई झगडा कर रहे थे। जिस पर प्रार्थी राजेश सिकलीगर गाडीया मोके पर पहूचे की धर्मेन्द्र व उसके लोग 7 से 8 सुअर पकड रखे थे। धमेन्द्र ने हमारे को देखकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से 2 फायर किये। जिसमे से एक मेरे उपर व दुसरा राजेश के उपर फायर किया। हम लोगो को जान से मारने की धमकी देता हुआ उसकी मोटरसाइकिल को छोडकर मेरी मोटरसाइकिल जिसमें चाबी लगी हुई थी उसको लेकर भाग गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 498/2023 धारा 147,148,149,307,506 भादस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर प्रतापगढ में कानून व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सुचना पर प्रकरण में वांछित अभियुक्त अभियुक्त धमेन्द्र पिता अशोक घावरी जाति वाल्मिकी उम्र 30 साल निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त धमेन्द्र पिता अशोक घावरी जाति वाल्मिकी उम्र 30 साल निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ़ जिला प्रतापगढ़।
आपराधिक रिकार्ड:- थाना मंदसोर सीटी कोतवाली के प्र.सं. 451/2015 धारा 323,294,506,341,34
भादस, प्र.सं. 749/2015 धारा 307,386/34 भादस 25,27 आम्स एक्ट, थाना पीपलियामंडी के प्र.सं. 17/2017 धारा 302,201,120 बी/34 भादस 25,27 आर्म्स एक्ट व थाना प्रतापगढ़ के प्र.सं. 254/2015 धारा 13 आरपीजीओ



