संविदाकर्मी पर हमला करने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार थानाधिकारी थाना प्रतापगढ़ भगवानलाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिनांक 09.12.2023 को प्रकरण संख्या 497/2023 धारा 147, 148, 149,353,504,506,435,427 भादस, धारा 3 पीडीपी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियुक्त विनोद पिता गिरीश वाल्मीकि आयु 45 साल तथा राजेश पिता कैलाश जाति लोहार आयु 35 साल निवासीयान नगर परिषद के पीछे हरिजन बस्ती प्रतापगढ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दिनांक 10.12.2023 को नगर पालिका के संविदा कर्मी धर्मेन्द्र हरीजन द्वारा सुअर पकडने का कार्य मारूती नगर सब्जीमंडी पर किया जा रहा था, उसी दरमियान कुछ व्यक्तियो ने आकर कार्य में बाधा पहुँचाते हुए अपने साथ लाये अवैध हथियार तलवार से मेरे उपर व सूअर पकड रहे व्यक्तियों पर हमला किया और दहशत फैलाने के लिए संविदा कर्मी की मोटरसाईकिल को भी जला दिया एवं जिस नगर पालिका की सरकारी गाडी टेंपों में सुअर डाल रखे थे उसके कांच भी फोड दिये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 497/2023 धारा 147, 148, 149,353,504,506,435,427 भादस, धारा 3 पीडीपी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर प्रतापगढ में कानून व्यवस्था को मध्येनजर रखते हुए थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सुचना पर प्रकरण में वांछित अभियुक्त विनोद पिता गिरीश वाल्मीकि आयु 45 साल तथा राजेश पिता कैलाश जाति लोहार आयु 35 साल निवासीयान नगर परिषद के पीछे हरिजन बस्ती प्रतापगढ़ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्तगणों से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व एक लट्ठ बरामद किया गया एवं अभियुक्तगण को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 01 विनोद पिता गिरीश वाल्मीकि आयु 45 साल निवासी नगर परिषद के पीछे हरिजन बस्ती प्रतापगढ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ

02 राजेश पिता कैलाश जाति लोहार आयु 35 साल निवासीयान है।

नोटः- अभियुक्तगणो के विरूद पूर्व में लडाई झगडा मारपीट व जुआ सटटा चलाने के प्रकरण दर्ज हैं।

Recent Posts