31 कार्टुन अवैध अंग्रेजी व देसी शराब एवं बीयर से भरी ईको गाडी जब्त 02 अभियुक्त गिरफतार

 

जब्तषुदा अवैध शराब की अनुमानित कीमत 87000 हजार रूपये

प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं 2023 के कियान्वयन के क्रम में अमीत कुमार जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वांछित अपराधियो की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं आशीष कुमार वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में गोपालसिंह पुलिस उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जलोदा जागीर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.12.2023 को अवैध शराब 31 कार्टुन अंग्रेजी शराब परिवहन वाले 02 अभियुक्त को गिरफतार किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि दिनांक 17.12.2023 प्रातः सुबह को सरहद साटोला महुडीया तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान साटोला की तरफ से आ रही एक ईको गाडी रजि न. आरजे 09 सीसी 6380 से 31 कार्टून अवैध अंग्रेजी व देशी शराब एवं बीयर को जब्त कर चालक महेन्द्र कुमार पिता गोकुलचन्द्र जाति
चौधरी उम्र 40 साल निवासी बडीसादडी थाना बड़ीसादडी जिला चित्तौडगढ़ राज व साथी जीतमल पिता मिठुलाल जाति चौधरी उम्र 26 साल निवासी भोपतपुरा थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ राज. को गिरफतार किया गया। थाने पर प्र स 22/2023 धारा 19/54 राज आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जब्तशुदा अवैध अंग्रेजी व देसी शराब एवं बीयर की अनुमानित कीमत 87000 रूपये बताई जा रही है।

अभियुक्त:1. महेन्द्र कुमार पिता गोकुलचन्द्र जाति चौधरी उम्र 40 साल निवासी बड़ीसादडी थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ़ राज. 2. जीतमल पिता मिठुलाल जाति चौधरी उम्र 26 साल निवासी भोपतपुरा थाना बडीसादडी जिलाचित्तौडगढ़ राज

Recent Posts