बिरसा मुंडा स्टेडियम खेरोट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

प्रतापगढ़। रॉयल्स ग्रुप खेरोट द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 5 दिवसीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि भील आदिवासी मांगीलाल निनामा एवं भारत आदिवासी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापगढ़ दीपक महीडा, केरवास सरपंच प्रतिनिधि रामलाल निनामा की मौजूदगी में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान पर प्रतापगढ़ कॉलेज इलेवन एवं द्वितीय स्थान पर खेरोट B टीम रही। प्रथम विजेता टीम को 8000 व द्वितीय टीम को 4000 रुपये का पुरस्कार आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के माध्यम से पारितोषिक दिया गया।

प्रतियोगिता में
निर्णायक जीवन मेघवाल,मन्नालाल मीणा ,दिलीप मीणा, विजय मेघवाल रहे। कॉमेंटेटर रामनिवास जी अध्यापक एवं मुकेश एडवोकेट निनामा रहे। आयोजन समिति काना महिडा ,जितेंद्र मेघवाल ,कन्हेयासाहू ,सतिश मीना, अन्य रहे।
भील मांगी लाल निनामा ने खिलाडियों का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि जिस तरीके से खेल को खेलने की भावना से आगे बढ़ना है इस तरीके से हमें मानवता को भी प्रेम और भाईचारे से आगे बढ़ना है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अन्य साथी मौजूद रहे विजय झांसड़ी, शेरू कटारा,विजय महिडा,संदीप मेघवाल , पुष्कर मेघवाल आदि साथी मौजूद रहे।

Recent Posts