
होटल वेलवेट इन
पुलिस मुख्यालय के ड्रग माफियाओं तथा भुमाफियाओं के खिलाफ अभियान की कडी में प्रतापगढ पुलिस की बडी कार्यवाही
एनडीपीएस की धारा 68 F(1) के तहत अवैध मादक पदार्थों की कमाई से अर्जित अवैध सम्पत्ति को कराया गया फ्रिज फ्रिज सम्पत्ति की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 करोड रूपये है।
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की कमाई से खरीदी गई सम्पति को फ्रिज करने की कार्यवाही के क्रम मे अवैध मादक पदार्थों का व्यापार कर खरीदी गई सम्पतियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F(1) के तहत् फ्रिज करने की कार्यवाही थानाधिकारी शम्भुसिंह झाला थाना हथुनिया द्वारा की गई। समस्त दस्तावेज संबंधित कंपीटेट अर्थोरिटी को भिजवाये गये।
थाना धमोतर के प्रकरण संख्या 150/2023 धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट में ट्रक में 33 क्विंटल अवैध डोडाचुरा भरकर परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश कुमार पिता गुणेशराम लेगा जाट से अनुसंधान व पुछताछ पर पाया की उसके द्वारा परिवहन किये जा रहे अवैध डोडाचुरा अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन पिता अहमदनुर मुसलमान उम्र 30 साल निवासी घोटारसी पुलिस थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान द्वारा भरवाया जाना प्रमाणित होने पर अभियुक्त मुजिब उर्फ मुजीबुदीन को पूर्व में दिनांक 18.11.2023 को गिरफ्तार किया गया था।
थानाधिकारी थाना हथुनिया द्वारा अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच करते हुए अर्जित चल / अचल सम्पतियों को चिन्हित किया तो अभियुक्त ने गांव मोखमपुरा से आगे प्रतापगढ मदंसौर मुख्य रोड पर वेलवेट इन के नाम से आलीशान होटल का निर्माण करवाया। जिसकी अनुमानित बाजार मुल्य 8 करोड़ रूपये है। थानाधिकारी द्वारा धारा 68 F(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज करवाने के लिये प्रस्ताव संक्षम प्राधिकारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर भारत सरकार नई दिल्ली को बाद अनुमोदन के प्रस्ताव पेश किया गया जो अथॉरिटी द्वारा स्वीकार किया गया है। सक्षम प्राधिकारी भारत सरकार के माध्यम से अभियुक्त मुजीब उर्फ मुजीबुदीन द्वारा अर्जित सम्पति को फ्रीज करवाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिला पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करी करने वालों व तस्करों को संश्रय देकर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मदद करने वालों व वाणिज्यिक मात्रा मे मादक पदार्थ तस्करी करने मे लिप्त अपराधियों के द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी से अर्जित सम्पतियों को जब्त करने की कार्यवाही जारी रहेगी।
नोटः ज्ञात हो पूर्व में भी जिला पुलिस प्रतापगढ द्वारा कुख्यात तस्कर कमलराणा व विरावली निवासी कमलेश बेरागी और कमलेश शर्मा निवासी साकरिया, मोहम्मद हारून निवासी बागलिया की सम्पत्ति को सफेमा द्वारा जब्त कराया गया है। आगे भी जिला पुलिस प्रतापगढ द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो को चिन्हित कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से कमाई गई सम्पत्ति को चिन्हित कर उन सम्पत्तियो को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F(1) के तहत् फ्रिज करने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



