भारतीय युवा मोर्चा द्वारा ईवीएम के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
प्रतापगढ़। भारतीय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयंतीलाल रैदास ने बताया कि दिनांक 10,11 फरवरी 2024 को भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा देश के 550 जिलों में ईवीएम के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसके तहत प्रतापगढ़ में भी दिनांक 10 फरवरी को EVM मशीन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया नगर परिषद के मुख्य द्वार के पास बूथ लगाकर चलाया गया अभियान।इस अभियान में कारू लाल रैदास(राजस्थान सदस्य नफ ) यशवंत, अब्दुल कादिर, गोवर्धन राकेश (भारतीय बेरोजगार मोर्चा जिला अध्यक्ष)विनायक (भारतीय बेरोजगार मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) लाल चंद मीणा (राष्ट्रीय आदिवासी छात्रसंघ जिलाअध्यक्ष)रूप लाल मीणा (भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिला अध्यक्ष)प्रिंस आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
