वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के मुख्य आथित्य प्रधान रमेश चंद्र मीणा के अध्यक्षता एवं सभापति नगर परिषद राम कन्या गुर्जर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय वसुमित्र सोनी एसएमसी सदस्य उत्सव जैन, सरपंच रामलाल मीणा के विशिष्ट आथित्यमें संपन्न हुआ। कार्यक्रम समन्वयक सुधीर वोरा ने बताया की अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया ।
मां सरस्वती भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
जिला शिक्षा अधिकारी वसुमित्र सोनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा रामप्रसाद चर्मकार प्रधानाचार्य लालू राम मीणा ने अतिथियों का माल्यार्पण उपरना ओढा कर एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया ।
रहीम फरीन और उनकी सखियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति के पश्चात संस्था प्रधान लालू राम मीणा ने स्वागत उद्बोधन प्रदान किया।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ने विद्यालय के श्रेष्ठ परिणाम की जानकारी देते हुए विद्यालय के दो छात्राओं श्रुतिका सिंह चौहान द्वारा98 प्रतिशत अंक लेकर पद्माक्षी पुरुस्कार एवं कुसुम तेली द्वारा 93 प्रतिशत अंक के साथ पद्माक्षी पुरुस्कार की एवं 26 छात्राओ के गार्गी पुरस्कार और विद्यालय द्वारा राज स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन की उपलब्धियां की जानकारी दी ।
सभापति राम कन्या गुजरने छात्राओं को अच्छे अंक लाकर माता-पिता का नाम रोशन करने और विद्यालय के नाम को रोशन करने का आह्वान किया।
प्रधान रमेश चंद्र मीणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा व्यक्ति के विकास में शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है और बालिका शिक्षा इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है हम सबके मार्गदर्शक पूर्व मंत्री नंदलाल जी मीणाने इस बात को समझते हुए इस जनजाति क्षेत्र में विद्यालय एवं छात्रावासों की जो स्थापना की थी आज इसका लाभ इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सच्चे अर्थों में मिल रहा है ।
उन्होंने नगर परिषद सभापति को विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों में सहयोग हेतु भी अनुरोध किया मुख्य अतिथि हेमंत मीणा राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं छात्राओं की प्रतिभाओं को अवसर मिलता है हमारे राजस्थान की सरकार ने बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस किया है मेरी तरफ से इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए जो भी आवश्यकता होगी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मीणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि जीवन को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता रहती है जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं उनके जीवन में भी 1 दिन में 24 घंटे ही थे। उन 24 घंटो का उन्होंने सदुपयोग किया आपको भी समय का पूरा उचित प्रबंधन करना चाहिए।मीणा ने छात्राओं से कहा कि वह आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, खेल के क्षेत्र में आगे बढे ,सांस्कृतिक गतिविधियों में जिले का नाम रोशन करें। सरकार पढ़ाई के संबंध में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है। केंद्र हो या राज्य की सरकार बालिका शिक्षा को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील है। मीणा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद सभी को रोजगार देने का काम सरकार कर रही है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं तुलसी, पायल प्रजापत, सिद्धि और ग्रुप डिंपल एवं साक्षी व गुड़िया यशस्वी धोबी अनुष्का चौहान दीक्षित और ग्रुप दिव्यास खुशी और ग्रुप बिना सुथार एंड ग्रुप तारावती और ग्रुप माही और ग्रुप द्वारा ने देशभक्ति एवं राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी तो अक्षिता सुथार अनुष्का और दिव्य साहू ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी राम कन्या कुमावत और चंद मीणा द्वारा कराई गई। यहां पर विद्यालय द्वारा आयोजित 67 वी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में आर्थिक सहयोग करने वाले अध्यापकों को भी मंत्री मीणा द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट परिणाम देने वाले अध्यापकों को संस्थाप्रधान लालूराम मीणा की और से चांदी का सिक्का भी दिया गया, उप्राचार्य सिद्धेश्वर जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी दी आभार प्रदर्शन दिलीप मीणा ने किया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुधीर वोरा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत दीपक पंचोली , दिलीप गुर्जर कल्पना शर्मा तृप्ति शर्मा ममता जैन हेमा शर्मा सुखराम मीणा भुवन सिंह राठौड़, दीपक कुमावत ममता जैन, गुलाम नजम, दिनेश मीना, ज्योति जैन, कृतिका सिसोदिया,श्यामाडुंगरिया,असलम खान, अम्बालाल कलाल, लीलारावत राकेश ,यशोदा सोनी विक्रम आदि के द्वारा किया गया।



