प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने वीसी के जरिये ली अभियंताओं की बैठक

पोर्टल / एप के डाउनलोडिंग, रजिस्ट्रेशन व वॉलंटरी सर्वे को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अजमेर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिनिस्ट्री आफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (एमएनआरई) द्वारा लॉन्च किए गए, मोबाइल एप्लीकेशन व पोर्टल के संबंध में अजमेर डिस्कॉम द्वारा समस्त 17 सर्किलों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी अभियंताओं को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने बताया कि आज हुई बैठक में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करी गयी। बैठक में अभियंताओं की और से इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आये गए सवालों का भी निस्तारण किया गया। इस दौरान इस योजना के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए जेइएन एवं फीडर इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोडिंग, रजिस्ट्रेशन व वॉलंटरी सर्वे से संबंधित विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई।
प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत मिल रही अधिकतम 78 हजार रुपयो की सब्सिडी के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करे। इस योजना के तहत 1 -2 किलोवाट तक 30000 से 60000 तक सबिस्डी दी जाएगी एवं 2 -3 किलोवाट पर 78000 की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ता के खाते में सीधी ही दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in है. इस वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता स्वयं, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस दौरान समस्त अभियंताओं को उपभोक्ताओं का डाटा संकलन सर्वे के लिए आवश्यक क्यूआरटी प्रधानमंत्री सूर्यघर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड से लेकर सर्वे करने तक के स्टेप्स पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पंचशील स्थित मुख्यालय में निदेशक तकनीकी ए के गुप्ता, मुख्य अभियंता अशोक कुमार, टीए टू एमडी राजीव वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts