शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध जल सबंध काटने को चलाया जा रहा विशेष अभियान

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। सचिव, जन स्वा अभि विभाग राज जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में सम्पूर्ण राजस्थान में विभागीय पाईप लाईन राईजिंग मेन एवं जल वितरण पाईप लाईन पर किये गये अवेध जल सम्बन्ध को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अतः प्रतापगढ़ जिले के वासियों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति/ संस्था द्वारा जल वितरण पाईप लाईन पर अवैध जल सम्बन्ध किया हुआ है तो वह 28 फरवरी 2024 तक राज्य आज्ञा 31.03.2017 के अन्तर्गत अवैध जल सम्बन्ध पर नियमानुसार 1100/- रूपये एवं जुर्माना राशी जमा कराकर अपना जल सम्बन्ध नियमित करवाये, अन्यथा 28 फ़रवरी 2024 के पश्चात यदि अवैध जल सबंध पाया जाता है तो जल सम्बन्ध विच्छेद करने के साथ साथ उनके विरूद्ध विभागीय नियमानुसार कठोर रूप से कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारीअवैध जल सबंध करने वाले स्वयं की रहेगी।

Recent Posts