बिरसा मुंडा चौराहा पर लगे बोर्ड को क्षतिग्रस्त करने वाले मुलजिम पुलिस की गिरफ्त में शांति कायम 

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। भचूंडला गांव में बिरसा मुंडा चौराहे पर लगा बोर्ड कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक संयोजक किशन मईडा ने बताया कि भचूंडला गांव के मुख्य चौराहे पर लगे बिरसा मुंडा बोर्ड को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वायरल सूचना के आधार पर आदिवासी परिवार के गणवीर एकत्रित हुए।
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा पुलिस थाना कोटडी को घटना की लिखित में सूचना दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच कर मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया एवं संबंधित घटना के संदर्भ में में शांति व्यवस्था कायम की।
पुलिस द्वारा तत्कालीन कार्रवाई करने पर आदिवासी परिवार के कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया ।

Recent Posts