वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।सरूपगंज@योगेश टाक।
सरूपगंज। जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के अंतर्गत लोगों के जीवन में कौशल से परिवर्तन के लिए श्रीपति सिंघानिया कौशल केंद्र का उद्घाटन संस्थान की वाईस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशिका विनीता सिंघानिया, डायरेक्टर एवं सीईओ (उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड) श्रीवत्स सिंघानिया, बीडीओ, महिप सिंह , प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर अरुण शुक्ला यूनिट हेड डॉ एस के सक्सेना और सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी हेड संजीव कुमार झा ने किया
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशिका ने श्रीपति सिंघानिया कौशल केंद्र को लोक कल्याण के लिए समर्पित करते हुए कहां कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में क्षेत्र के विभिन्न वर्ग के लोग कौशल केंद्र से लाभ उठाकर अपने और परिवार के विकास में सफल होंगे ।
प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर ने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए युवाओं में किसी ने किसी कौशल का होना जरूरी है ।
बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में हमेशा अग्रणी रहा है और समाज में कार्यों के द्वारा सकारात्मक बदलाव लाया है जो प्रशंसनीय है ।
यूनिट हेड ने अपने संबोधन में कहां कि हमारी संस्था अपनी स्थापना के साथ ही औद्योगिक एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी हेड ने संस्था द्वारा सीएसआर के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजना शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, एवं जीविकोपार्जन, जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास आदि के बारे में जानकारी दी ।
उद्घाटन समारोह के दौरान आसपास के गांवो के 21 युवाओं को जो आईटीआई, बीएसटीसी, बीएड कर रहे हैं उन्हें स्कॉलरशिप, फीस की 60% राशि के चैक के साथ उपहार प्रदान किए गए और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा स्थापित लाइब्रेरी में अध्ययन कर सरकारी सेवा में जाने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया । इसके साथ युवाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए संस्था के कार्यक्रमों की प्रशंसा की । इस दौरान श्रीपति सिंघानिया कौशल केंद्र के निर्माण में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्रीपति सिंघानिया कौशल केंद्र में लाइब्रेरी , कंप्यूटर प्रशिक्षण सिलाई प्रशिक्षण , जॉब रेडीनेश ट्रेनिंग , जनरल प्रशिक्षण/ वर्कशॉप, कोचिंग एंड काउंसलिंग और स्वरोजगार प्रशिक्षण आदि संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर हेड ऑफिस दिल्ली से राकेश रामपाल( कार्मिक एवं प्रशासन विभाग ), तपोमय देव (मानव संसाधन विभाग ) संस्था के वरिष्ठ अधिकारीगण, लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवा, जाँब रीडीनेस ट्रेनिंग के प्रशिक्षुओ के साथ स्कॉलरशिप से सम्मानित व लाभान्वित युवा उपस्थित थे



