जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी बनास में सिंघानिया का हुआ भव्य स्वागत

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़। सिरोही, सरूपगंज@योगेश टाक।

सरूपगंज। जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी की प्रबंध निदेशक विनिता सिंघानिया का जेके पुरम आगमन पर इंटक यूनियन और बीएमएस यूनियन द्वारा किया गया स्वागत। इंटक यूनियन अध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा व बीए टीवीमएस अध्यक्ष वनाराम देवासी द्वारा विनीता सिंघानिया का शाल व सिरोही की प्रसिद्ध तलवार देकर स्वागत किया गया साथ में लक्ष्मी सीमेंट डायरेक्टर अरुण शुक्ला ने साफा व तलवार देकर स्वागत किया लक्ष्मी सीमेंट यूनिट हेड डॉ सुनील सक्सेना का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दोनों यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे इंटक यूनियन के सदस्य ऋषिराज सिंह रामाराम गमेती हरियाराम मोहन विक्रम सिंह देवड़ा कालूराम उत्तम सिंह चेलाराम अमर सिंह बीएमएस यूनियन के सदस्य गणेश देवासी देवीलाल रामाराम ईश्वर रावल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Recent Posts