वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे नवागुन्तक जिला पुलिस अधीक्षक IPS कुन्दन कुंवरिया का प्रतापगढ के जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित होकर यहां पदभार ग्रहण करने पर मेवाङ क्षत्रिय महासभा के सम्भाग प्रभारी- व धरोहर बचाओ जिला समिति प्रतापगढ के जिलाध्यक्ष डी.डी.सिंह राणावत , जिला संयोजक एवं नगरपरिषद के पुर्व चैयरमैन सुरेंद्र कुमार बोरदिया, महामंत्री नाहरसिंह कल्याणपुरा द्वारा मालार्पण कर व वीर शिरोमणी महाराणा स्मारक का प्रतिक चिन्ह भेट कर उनको बधाई देते हुऐ अभिनन्दन स्वागत किया गया। तथा जिले मे उनके कार्यकाल मे कानुन व्यवस्था बहुत शानदार रहने व अपराधियों मे भय व आम जनता को राहत मिले व चैन की निन्द सोये इसके लिए शुभकामनाऐ प्रेषित की गई ।



