वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युथ कनेक्ट अभियान के प्रतापगढ़ जिला प्रभारी दिनेश राणा और जिला संयोजक के पद पर प्रतिक शर्मा नियुक्त हुए है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी , युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची और भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर के नेतृत्व मे उक्त नियुक्ति की घोषणा हुई है। जिला संयोजक प्रतिक शर्मा ने बताया की युवा चौपाल के माध्यम से पूरे जिले मे प्रत्येक पंचायत स्तर पर युवाओ के समूह के साथ देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ पर संवाद कर सुझाव लिए जायेंगे।
जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने बताया की इस युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं की भाजपा सरकार से क्या अपेक्षाएं है साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित लोगो तक पहुँचे। युथ कनेक्ट अभियान 25 फरवरी से लेकर 05 मार्च तक चलेगा।



