वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। शहर के सबसे व्यस्त गांधी चौराहे के पास स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के आसपास के हालात कीचड़ एवं गंदगी से युक्त आमजन एवं आने जाने वाले यात्रियों को नाक बंद करके आना जाना पड़ता है।
जिला कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दिए थे साफ सफाई के निर्देश लेकिन…
नगर परिषद द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए सीमेंट का पाइप ठेकेदार द्वारा डलवाया गया पाइप सीवरेज लाइन के ऊपर होने से एकदम उठमा होने से बसों के गुजरने से यह पाइप लाइन इतना वजन सह नहीं पाई जिससे यह पाइपलाइन बीच में से लीक हो कर फट गई है। जिसका गंदा बदबूदार पानी यहां के व्यापारी एवं आमजन को इस गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है जिससे आने जाने में परेशानी होती है। इस पाइपलाइन को गहरा गड्ढे में खोद कर इस पाइपलाइन को बिछाया जाए एवं उसके ऊपर अच्छा सीमेंटेड मटेरियल डाला जाए। यहां के व्यापारियों ने नगर परिषद से अनुरोध किया है कि इस और जल्द से जल्द ध्यान देकर व्यापारियों को एवं राहगीरों एवं यात्रियों को राहत मिले।



