जिला चिकित्सालय के प्रबंधन एवं विकास निगरानी के लिए मंत्री मीणा की अध्यक्षता में समिति का गठन: पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा होंगे संरक्षक

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़ 

प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय के प्रबंधन एवं विकास निगरानी के लिए राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा की अध्यक्षता में एक समिति का हुआ गठन- पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा होंगे संरक्षक

प्रतापगढ़। जिला चिकित्सालय के उचित प्रबंधन, विकास कार्यो व अन्य समस्याओं के निदान के लिए राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन किया गया।
जिला चिकित्सालय की निगरानी समिति में पूर्व जनजातिय क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा संरक्षक होंगे, स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा अध्यक्ष होंगे, सदस्य के रूप में नगर परिषद के पदेन सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर, पदेन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, पदेन कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत, पूर्व सभापति कमलेश डोसी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा, पदेन भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन, पदेन कांग्रेस नगर अध्यक्ष उदयलाल अहीर, पार्षद थमिश मोदी, पूर्व पार्षद प्रेममोहन सोमानी, समाजसेवी संजय वगेरिया शामिल किया गया व प्रवक्ता के रूप में हार्दिक अरुण छोरिया को समिति में शामिल किया गया।
जिला चिकित्सालय निगरानी समिति के सचिव का कार्य पूर्व पार्षद प्रेममोहन सोमानी व सहसचिव का कार्य पार्षद थमिश मोदी संभालेंगे।
समिति के प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की नवगठित समिति की प्रथम बैठक नगर परिषद प्रतापगढ़ में 1 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे रखी गयी है। नवगठित समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जिला चिकित्सालय के प्रबंधन एवं विकास कार्य व अन्य समस्याओं के विषय में अपने सुझाव देकर आवश्यक चर्चा करेंगे।

Recent Posts