दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ शाखा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार रात्रि को संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी 2024 को मनोनयन पद्धति द्वारा कार्यकारी का गठन किया गया था, उसे नवीन कार्यकारिणी का आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत में भक्तांबर पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात मंगलाचरण नीलम सरिया ने किया। समारोह के अतिथि शांतिलाल पतंगिया, चंदन लाल नरसिंहपुर, वीरेंद्र पाडलिया, राजकुमार मिंडा, तारा पाडलिया, के आतिथ्य कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान महावीर व समादिष्ट आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सामने दीप प्रजलन किया गया एवं पुष्प अर्पित किए गए। अतिथियों को हार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया
स्वागत उद्बोबोधन संस्थापक अध्यक्ष संजय वगेरिया ने ग्रुप की जानकारी प्रदान की एवं सभी पदाधिकारी का स्वागत किया।
समादिष्ट आचार्य विद्यासागर महामुनि राज के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए विन्नयंजलि प्रस्तुत की गई। अतिथियों का सम्मान सलाहकार मंडल जिनेंद्र कुमार पतंगिय, मुकेश शाह, संजय नरसिंहपुर, मनोज शाह, आदि ने किया। अतिथियों ने सतीश शाह को अध्यक्ष, अंकित जैन सचिव, देवेंद्रकुमार बंडी कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। तथा मनोज पतंग्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुकेश जैन उपाध्यक्ष,मनीष सालगिया सह सचिव, ललिता गांधी सांस्कृतिक सचिव, तेजस तलाटी सह सांस्कृतिक सचिव, रितेश अग्रवाल ने मीडिया प्रभारी की शपथ ली। व 10 संचालक ने भी पद की शपथ ली।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते हुए स्वागत उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन किया।
अंत मे संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल पर विनयांजली दी गई। एवं 2 मिनट का मोन रखा गया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन दीपक पाडलिया ने किया।

Recent Posts