वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रति वर्ष अनुसार निकाले जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी के संबंध में सनातन धर्म प्रेम बंधुओ की एक बैठक रविवार को अंबिका राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में संत श्री भक्त आनंद जी महाराज के सानिध्य में संपन हुई बैठक में आपसी विचार विमर्श तहत सनातन धर्म उत्सव समिति के तत्वाधान में 29वीं विशाल भव्य शोभायात्रा महाशिवरात्रि के पावन पर्व दिनांक 8 मार्च 2024 शुक्रवार को किला परिसर स्थित बाण माता मंदिर से प्रातः 10:30 बजे आरंभ होकर लोहार गली गोपालगंज गांधी चौराहा सदर बाजार झंडा गली होते हुए दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां शोभा यात्रा में आशीर्वाद स्वरुप उपस्थित बड़ी सादड़ी गोपाल आश्रम के संत श्री सुदर्शन आचार्य महाराज के प्रवचन होंगे तत्पश्चात प्रसादी का वितरण दीपेश्वर शिव भक्त मंडल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा शोभा यात्रा का आकर्षण दिल्ली से आयेगे विशाल नदी एवं भूत मंडली होगी शोभायात्रा के मार्ग पर विद्युत साज सज्जा भी गत वर्ष भाती की जाएगी शोभा यात्रा में झांकियां एवं अन्य समावेश प्रतिवर्षनुसार अनुसार ही रहेंगे बैठक में उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने नगरवासियों शोभायात्रा भव्य सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में ओम प्रकाश ओझा, राधा किशन पालीवाल, बृजमोहन राठी विक्रम सिंह चौहान कैलाश जोशी गोपाल शिवनानी जगदीश तिवारी राजेंद्र सिंह देवड़ा मनीष रावल प्रकाश व्यास झांसडी रविंद्र भारद्वाज चंद्रशेखर मेहता ऊंकार भाई बालू राम कुमावत प्रवीण शर्मा जगदीश राठौर मुकेश चुंडावत सुशील उपाध्याय राजेंद्र टेलर बालमुकुंद चौधरी हरीश पंचोली मोहित भावसार विजय सोनी वरुण गोस्वामी बद्री लोहार अभिषेक राठी केदार जोशी कन्हैयालाल पेंटर पिंकेश पटवा सहित अनेक धर्म प्रेमी बंधु इस अवसर पर उपस्थित थे।



