आरयूआईडीपी के द्वारा मानपुरा में सीवर लाईन रख रखाव एंव स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली 

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई की ओर से जागरूकता कार्यकम के तहत मानपुरा वार्ड 28 में सीवर लाईन रख रखाव एंव स्वच्छता पर जागरूकता रैली का आयोजन, आयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता हंसराम मीणा व अधिशाषी अभियन्ता अशोक जागिड के निर्देशन में किया गया।

सहायक सामुदायिक विकास अधिकारी मनोज कुमार जाट ने बताया सीवर लाईन रख रखाव एंव स्वच्छता पर जागरूकता रैली का आयोजन माहत्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुरा से प्रस्थान करते हुऐ मानपुरा में प्रत्येक गली में नारे सहित सीवर लाईन रख रखाव एंव स्वच्छता का सन्देश देते हुऐ माहत्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुरा में समापन हुआ। जागरूकता रैली में सीएमएससी के सर्पोट इंजि. योगेश चौधरी विध्यालय प्रधानाचार्य सुरज कुमारी, अध्यापक भीम सिंह, मोनिका मीणा, उमाशंकर कुमावत, नरयुम खों, कारूलाल मीणा, कविता नायर, महेश चन्द्र एंव कार्यक्रम में आरयूआईडीपी संवेदक फर्म खिलारी इन्फा, प्रां लि के, सोशल आउटरीच टीम की सदस्या इंशिका ग्वाला, नेहा गंगवाल, एंव विध्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई।

Recent Posts