दीपेश कुनिया यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के नगर अध्यक्ष नियुक्त

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। दीपेश कुनिया को मानव समाज के प्रति उनकी जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा में उनके लंबे अनुभव तथा ईमानदारी के साथ आपकी हर क्षेत्र में सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अजीत मोदी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने दीपेश कुनिया को प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
एक फार्म हाउस पर हुई बैठक में दीपेश कुनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि आपने जो जवाबदारी दी उसको मैं पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाऊंगा एवं निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर चांदमल जैन चंद्रेश प्रतापगढ़, दीपेश कुनिया, महावीर जैन अचनारा, राजेंद्र कोठारी अरनोद, सत्यनारायण शर्मा छोटीसादड़ी, गोपाल शर्मा, संजय शाह अरनोद, अली असगर, मयंक पटवा व रमेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts