वॉइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज। सरूपगंज@योगेश टाक।
सिरोही/सरुपगंज। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सरूपगंज में कक्षा दसवीं का मंगलकामना समारोह मुख्य वक्ता हिन्दूराम डाबी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक पुरानी धनारी,प्रबंध समिति व्यवस्थापक मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र पुरोहित के द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। मुख्य वक्ता हिन्दूराम डाबी ने दसवीं बोर्ड कक्षा के परीक्षार्थियों परीक्षा समयावधि में दिनचर्या ,भोजन, समयपालन,मनोरंजन आदि के विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँचना,परीक्षा कक्ष में ध्यान रखने योग्य बातों पर प्रकाश डाला। प्रबन्ध समिति व्यवस्थापक मनमोहन शर्मा ने प्रश्न पत्र हल करने संबंधित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करवाया।मंगलकामना के तहत भैया बहिनो को तिलक,मोली,श्रीफल,माला, कलम द्वारा सम्मान किया गया।प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र पुरोहित ने बताया कि परीक्षा समयावधि में तनाव मुक्त रहना,शरीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना,किसी भी प्रकार की शैक्षिक समस्या होने पर विद्यामंदिर के गुरुजनों से संपर्क करना आदि बातों का विशेष आग्रह किया।इस समारोह में विद्यामंदिर के सभी आचार्य आचार्या उपस्थिति थे।



