राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलू में कक्षा 12के विद्यार्थियों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित 

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलू में कक्षा 12के विद्यार्थियों का विदाई एवं सम्मान समारोह राजकुमार मीणा सरपंच ग्राम पंचायत पीलू के मुख्यातिथ्य प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा की अध्यक्षता,उप सरपंच नारायण सिंह ,साहित्यकार मनोहर मन्नु,भामाशाह परमानंद पाटीदार ,गोपाल सिंह ,तेजसिंह कोलवी, लैम्प अध्यक्ष कारूसिंह,जगदीश बैरागी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम आयोजन प्रभारी गणपत रैदास ने सभी का शाब्दिक स्वागत अभिनंदन कर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा बाधाएं कितनी भी आये हमको आगे बढ़ना है मनमोहक नृत्यों के साथ
भारतीय संस्कृति शौर्य वीरता राष्ट्रीय एकता पर गीत एवं मेधावी बालकों के भावी भविष्य के विचार सुन सब प्रसन्न हुये। बालकों को सम्बोधित करते हुये राजकुमार मीणा ने कहा कि मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है जितना तपोगे उतना चमकोगे इसी बात का समर्थन करते हुये प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने कहा कि सतत साधना के बल सफलता प्राप्त होती है वही सुंदर चरित्र अनुशासन मानवीयता से देश राष्ट्र की उन्नति होती है जीवन में सदैव अधिकारों से पहले कर्तव्यों पर बल दे। इसी क्रम में वरिष्ठ अध्यापक हेमंत खाण्डिया,चन्द्रशेखर सुथार,मोहित बंम ,राधेश्याम मीणा ,छगनलाल मीणा,रमेश मीणा ,बहादुर सिंह चुण्डावत ,कमलेश भराडिया ने प्रेरक प्रसंगों से उज्ज्वल जीवन निर्माण की प्रेरणा दी।
इस बीच छात्राध्यापिका हेमलता मेघवाल तूम समय की रेत पर छोड़ते चलो निशा प्रेरणा गीत से अपनी बात रखी।
परीक्षा प्रभारी मोहनलाल स्वामी व अक्षय कुमावत ने परीक्षा समय में विभिन्न सावधानियों एवं नियमों की जानकारी दी वहीं प्रभुलाल मीणा व मुकेश शर्मा ने परीक्षा समय में शौर्ट ट्रिकस धैर्य उत्तम स्वास्थ्य के साथ विभिन्न बारिकियों की जानकारी दी।
आयोजन के बीच मेधावी व उत्कृष्ट खिलाडी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
चाहे पर्वत चाहे नदियां चाहे घोर अंधेरा ।
जीत जज्बा उर में पाल हमको कर्तवय निभाना शारीरिक सुरेन्द्र सुमन ने प्रेरणा गीत से सबमें जोश जगाया।
मनमोहक प्रस्तुतीयों व विदाई लेने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मंगल तीलक श्रीफल पेन माला व प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
अंत में वरिष्ठ अध्यापक प्रभुलाल मीणा ने किया व संचालन शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र सुमन व मेधावी छात्रा लविका सोलंकी ने किया।

Recent Posts