वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़ l नगर के तलाई मोहल्ला स्थित श्री आई जी माता मन्दिर पर सालवी समाज की मीटिंग का आयोजन किया जाकर आगामी पर्वो को मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई I समाज अध्यक्ष श्याम सालवी (पूर्व पार्षद) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे समाज के पंच महानुभावों ने चर्चा कर निर्णय लिया की 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रत्येक वर्ष कि तरह इस वर्ष भी आयोजित भव्य शोभायात्रा में सभी को शामिल होते हुए शोभायात्रा का निचला बाजार मानक चौक में स्वागत करते हुए पर्व को मनाना है I होलिका दहन , ढूंढो उत्सव रंग तेरस का पर्व भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाये जाने की चर्चा की जाकर आयोजन पर्व मनाने का निर्णय लिया गया I बैठक मे अध्यक्ष श्याम सालवी (पूर्व पार्षद) ने वर्ष 2024 की कार्यकारणी का गठन कर सदन को अवगत कराया वर्ष 2024 की कार्यकारणी में अध्यक्ष श्याम नकुम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस राणावत , उपाध्यक्ष सतीश पंवार, राजेश पंवार, मुख्य परामर्शदाता प्रभुलाल बिलावत, सभापति दिलीप रावल, उपसभापति विमल रावल, महामंत्री जगदीश रावल, विक्रम नागर, कोषाध्यक्ष बलदेव पंवार, मुख्य प्रवक्ता ललित नागर (गुड्डा सालवी), संयुक्त सचिव योगेश रावल, सचिव हरीश पंवार, संगठन मंत्री रामप्रसाद पंवार, ओमप्रकाश खानदल, भण्डारपाल, अखण्डज्योत एवं मीडिया प्रभारी रितेश नकुम, मुख्य संरक्षक करणमल राठौड़, प्रचार मंत्री दीपक पंवार, प्रवीण राठौड़, ऑडिट विनोद राठौड़, नरेंद्र पंवार, संरक्षक मण्डल मोहनलाल रावल, हुकुमचंद बिलावत, विष्णु नागर, जीवन रावल, दोलत राम राठौड़, विजय वर्मा, सुनील पंवार को बनाया गया I



