नंदिनी शांतिलाल गुलाब बा दोषी शिक्षक उत्थान एवं सहयोग संस्थान का दशम छात्रवृत्ति वितरण समारोह

वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।

प्रतापगढ़।अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत दिव्येशराम के मुख्य अतिथि मागणी राम सुथार शांतिलाल शर्मा अंबालाल चंडालिया के विशिष्ट आदित्य में मां सरस्वती एवं गुलाब बा दोषी के चित्र के समक्ष दीपक जालंकर प्रारंभ हुआ अतिथियों का स्वागत संस्था उपाध्यक्ष विमल बंसल कोषाध्यक्ष स्वरूप डावडा, संस्था प्रमुख राजमल जैन, विशाल गांधी ,प्रवीण बोरदिया ,मुकेश मोदी ,सुरेंद्र दक, राकेश बोरडिया, दिलीप जैन रिंकू सोनी ने दुपट्टा ऑर्डर माला पहनाकर किया

यामिनी पोरवाल हिमांशी सुथार ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की छात्रवृत्ति वितरण एवं संस्था परिचय उपाध्यक्ष गजेंद्र चंडालिया ने दिया।

विशिष्ट अतिथि शांतिलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना भविष्य स्वयं को तय करना होता है मदद तो मार्ग दिखलाती है छात्रवृत्ति आपको आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेगी इसका सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना है।

मगनीराम सुथार ने कहा कि मैंने स्वयं ने संघर्षों का जीवन जीकर यह मुकाम हासिल किया है जो व्यक्ति संघर्ष करता है निश्चित रूप से वह सफल होता है संस्था द्वारा ऐसा पुनीत कार्य करना स्वागत योग्य है। अंबालाल चंडालिया ने विगत 9 वर्षों से क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है वह अनुकरणीय है छात्र एवं छात्राओं से अनुरोध किया शिक्षा के उपयोग में ही मोबाइल का उपयोग करें मोबाइल में व्यर्थ समय नहीं गवावे आपका यह समय बहुमूल्य समय है इसमें जो आधारशिला आप रखेंगे वही भविष्य तय करेगी इस संस्था के संस्थापक शांतिलाल डोशी ने कठिन परिश्रम से अपना मुकाम हासिल किया है और अपनी स्व अर्जित लक्ष्मी का उपयोग आपके भविष्य के बनाने के लिए कर रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्येशराम ने कहा कि माता-पिता शिक्षक गुरुजनों का सदैव सम्मान करें मूर्तिकार जिस प्रकार से पत्थर को तराश कर भगवान का स्वरूप बनाता है इसी प्रकार शिक्षक भी अपने परिश्रम से छात्र-छात्राओं को तराशकर योग्य बनाता है जो चोट सहता है वह पूज्नीय बनता है जो त्याग करता है उसे पूजा जाता है असफलता से घबराकर कभी हताश नहीं होना असफलता ही सफलता की सीढ़ी है।

लगभग 175 छात्र छात्राओं को अतिथियों ने छात्रवृत्ति चेक वितरित किए आभार विशाल गांधी ने व्यक्त किया।

Recent Posts