Voice of Pratapgarh News सीपी जोशी 10 मार्च को सुहागपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, राजस्व मंत्री मीणा व जिलाध्यक्ष कुमावत ने हेलीपैड स्थल का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के 10 मार्च को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर आज राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने सुहागपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल एवं वहां बन रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश प्रदान किये। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के 10 मार्च को जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सुहागपुरा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सुहागपुरा मंडल के पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा कार्यक्रम एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश प्रदान किये ।
राजस्व मंत्री मीणा के साथ सुहागपुरा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल मीणा, लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा प्रभारी रितेश सोमानी , हार्दिक छोरिया, रणजीत मीणा, सुहागपुरा मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा सुहागपुर मंडल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ रहे ।



