Voice of Pratapgarh News
BJP प्रदेशाध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी व राज्य सभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया पहुचे प्रतापगढ़ के सुहागपुरा किया कार्यकर्ताओं को संबोधित।
प्रतापगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सी पी जोशी बांसवाड़ा से हेलीकॉप्टर से प्रतापगढ़ के सुहगपुरा पहुंचे। जोशी ने सुहगपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन भाग लिया । जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता कांग्रेस से विश्वास खो चुकी है इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को पार्टी प्राप्त करेगी साथ ही राजस्थान में 25 के 25 कमल खिलेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भी सभा को स्म्भोदित करते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और मोदी सरकार के दो कार्यकालों में हुए विकास की बात कही मीणा ने कहा की मोदी सरकार ग़रीब,आदिवासी,किसान, बेरोजगार सभी की पार्टी है भाजपा जैसी पार्टी में एक निचले तबके के कार्यकर्ता को भी अहम समझा जाता है ।
जोशी ने प्रतापगढ़ पहुँच कर ज़िला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन ओषधि केंद्र और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया ।



