आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्ययोजना की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी

Voice of Pratapgarh News 

प्रतापगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मध्यनजर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में लोकसभा आमचुनाव से संबंधित कार्यक्रम जारी होते ही जिला प्रतापगढ़ में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाइन अनुसार कार्ययोजना की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के 24, 48 और 72 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाही के लिए विभाग और अधिकारियों के उत्तरदायित्व निर्धारित कर आदेश जारी कर दिए है।

इसके लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घण्टे के भीतर संबंधित अधिकारी राजकीय कार्यालयों में राजनीतिक व्यक्तियों के फोटो/ तस्वीरों/पोस्टर/बैनरों को हटाया जाना, ऐसी राजकीय योजनाओं के अन्तर्गत पोस्टर/होर्डिंग्स / बैनर हटवाना जिन पर किन्ही राजनैतिक व्यक्तियों / पदाधिकारियों के फोटो प्रदर्शित किए हुए है।

साथ ही एमसीसी लागू होने के 48 घण्टे के भीतर सार्वजनिक परिसम्पत्तियों पर चस्पा पोस्टर/बैनर (जो सम्पत्ति विरूपण अधिनियम-2007 के प्रावधानों के विपरीत है) को हटवाया जाना, राजनीतिक दलों के पोस्टर हटवाया जाना और 72 घंटे के भीतर शहरी क्षेत्र में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम-2007 के प्रावधानों के विपरीत निजी परिसम्पत्ति पर चस्पा पोस्टर/बैनर को हटवाया जाना, रिटर्निंग अधिकारी की बिना अनुमति ग्रामीण क्षेत्रों में लगे राजनैतिक पोस्टर/बैनर/ होर्डिंग्स हटवाया जाना, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के विपरीत सार्वजनिक एवं निजी परिसम्पत्ति पर अंकित नारों को मिटवाया जाना, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के विपरीत सार्वजनिक एवं निजी परिसम्पत्ति पर अंकित नारों को मिटवाया जाना प्रभारी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

आदेशानुसार इन निर्देशों/प्रावधानों की निरन्तर पालना सुनिश्चित किए जाने हेतु जिले के अंतर्गत आने वाले आयुक्त, नगर परिषद एवं अधिशाषी अधिकारी, समस्त नगर पालिकाओं द्वारा आवश्यक्तानुसार टीमों का गठन किया जाकर 24/48/72 घंटों में निर्धारित कार्य योजना की क्रियान्विति की जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन अवधि में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों एवं आदर्श आचार संहिता की निरन्तर पालना सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है की पालना हेतु संबंधित नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर टीमों का गठन कर पालना रिपार्ट आदेशानुसार भेजी जाएगी।

Recent Posts