Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे । प्रतापगढ़ भाजपा के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि प्रदेश सरकार मैं सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक शनिवार को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे ।
इस दौरान दक का सुबह 9:00 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा अभिनंदन किया जाएगा ।
सहकारिता मंत्री गौतम दक प्रातः 11:00 बजे नगर परिषद में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे ।
नगर परिषद में भी सहकारीता मंत्री का अभिनंदन किया जाएगा ।



