Voice of Pratapgarh News
प्रदेश की भजनलाल सरकार अपने संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है :- कुमावत
प्रतापगढ़। प्रदेश की भजन लाल सरकार द्वारा अपने विधानसभा चुनाव में जारी संकल्प पत्र में राजस्थान की जनता से 5 साल में अपने वादे पूरे करने की बात कही थी उसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी थी मोदी की गारंटी यानी गारंटी की गारंटी
गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की दरों में कटौतिकर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की गई इसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया । प्रतापगढ़ भाजपा के जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई ने बताया कि पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने “संकल्प पत्र ” में राजस्थान की जनता से 5 साल में अपने वादे पूरे करने की बात कही थी उसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी थी।
मोदी की गारंटी यानी गारंटी की गारंटी।
इसलिए राजस्थान की सरकार ने सरकार के गठन होने के साथ ही “संकल्प पत्र ” के एक-एक संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
चुनावी सभाओं के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पेट्रोल डीजल की समीक्षा करने का वादा किया था इस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल एवं डीजल पर दो प्रतिशत वेट घटाने का निर्णय किया है, जो राज्य की जनता के लिए होली से पहले की एक सौगात है। कुमावत ने पत्रकारों से कहा कि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की अलग-अलग रेट की विसंगति को भी दूर करने का काम किया है।
डबल इंजन की सरकार का एक और निर्णय राजस्थान के उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर रहा है आज से ही केंद्र सरकार ने ₹2 प्रति लीटर की राहत देने का निर्णय किया है। इसके साथ ही प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी बढ़ोतरी की है जिससे राजस्थान के लगभग 12 लाख परिवारों को इसका संबल मिलेगा। कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली राज्य की भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के दर्द को समझा और पेपर लीक जैसे अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया और आज तक लगभग 60 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
कांग्रेस के कार्यकाल में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक होने का दर्द झेल चुके राजस्थान के लाखों युवाओं को पिछले ढाई महीने में राजस्थान में हुए 11 भर्ती परीक्षा ( आरपीएससी 04,कर्मचारी चयन बोर्ड 07) में पेपर लीक नहीं होने, पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं होने से सकून मिला है।
इस ढाई महीने के छोटे से कार्यकाल में राजस्थान सरकार ने वर्षों से लंबित कांग्रेस के लटकते गए प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में काम किया है चाहे ईआरसीपी का काम हो या फिर हथिनी बैराज से शेखावाटी अंचल के जिलों में पानी लाने का काम हो इन सब पर बड़ी ही मुस्तेदी से काम शुरू हुआ है, मध्य प्रदेश और हरियाणा से समझौते भी हुए हैं, भाजपा की सरकार संकल्प बताता के साथ इन प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
पुलिस भर्ती में चाहे 30% से बढ़ाकर 33% महिला रिजर्वेशन हो या महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% बढ़ोतरी हो, 450 में उज्ज्वला और बीपीएल परिवारों को गैस सिलेंडर देने का काम हो,महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में पुलिस डेस्क का काम हो, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन की दिशा में काम हो या फिर एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाकर संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो,इन सबसे महिलाओं के सम्मान का काम हुआ है।
सरकार ने खनन माफिया के खिलाफ एक अभियान चलाकर 344 करोड़ 84 लाख की पेनल्टी लगाने का काम किया, 12 करोड़ 691 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर वसूला, 2 लाख 50 हजार 134 मेट्रिक टन खनिज को पकड़ा, 2643 प्रकरण दर्ज कराते हुए 1773 वाहन जप्त हुए, यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि राजस्थान की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया और गारंटी पूरी करने की दिशा में राज्य की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, ताकि राजस्थान सुरक्षित हो समृद्ध हो। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया , मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन , जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई एवं सह संपर्क प्रमुख प्रदीप वशिष्ठ उपस्थित रहे ।



