खाटू लक्खी मेले मैं प्रेहेलिका फाऊंडेशन की अनूठी पहल

Voice of Pratapgarh News@महेश कुमार गुप्ता।

जयपुर। खाटू श्याम जी में चल रहे फाल्गुन मेले में प्रेहेलिका फाऊंडेशन के तत्वाधान में रविवार को झोटवाड़ा से शुरू होने वाली खाटू श्याम जी की भव्य शोभा यात्रा में जयपुर से खाटू श्याम जी मंदिर तक सभी भक्तजनों के हाथों पर लगभग 20,000 श्रद्धालुओं के हाथों पर अनूठे अंदाज में कैलिग्रेफर बजरंग शेखावत द्वारा जय श्री श्याम लिखा गया। संस्था के संस्थापक बृजराज शेखावत पचलंगी ने बताया कि संस्था पीछले 10 साल से समाज सेवा में कार्य कर रही है और प्रेहेलिका फाऊंडेशन के द्वारा खाटू श्याम जी तक जाने वाले रास्ते में अपनी सेवाएं श्याम बाबा के भक्तों को देने वाले, प्रसादी वितरण करने वाले सभी श्याम प्रेमियों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित भी गया । कार्यक्रम में मुख्य कार्यकता के रूप में जय सिंह , इन्द्र कुमार शर्मा, लिजा चंदेल और भरत सिंह मौके पर उपस्थित रहे ।

Recent Posts