ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ ने किया स्वागत

Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखंड मुख्यालय लालसोट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें दौसा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा से लालसोट निवासी रतनलाल सैनी को मनोनीत किया गया ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दौसा रतनलाल सैनी को बनाए जाने पर महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ एवं समाज बंधुओ द्वारा जिला अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं बधाईया दी। वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर लालसोट नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि सोनू बिनोरी, दौसा जिला अध्यक्ष सैनी समाज गिर्राज सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ,उपाध्यक्ष कमलेश सैनी , पार्षद जयप्रकाश सैनी, पार्षद कन्हैया सैनी, टोडा सरपंच किशन डोई, हंसराज सैनी, अनिल बुर्जा, खटवा सरपंच रामप्रकाश सैनी, चिरजी लाल सैनी,रामधन खटवा, कांजी खटवा, हरगोविंद हरिपुरा,लोकेश,मुकेश बुटेल्या, ओमप्रकाश हरिपुरा, अध्यक्ष दीपक शर्मा, जयप्रकाश शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा, अवतार सैनी, मोहन सैनी, अनिल सैन, कमलेशपंडा ,राकेश जोशी सहित गणमान्य मौजूद रहे ।

Recent Posts