
Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। सुशील गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पति,सांसद प्रतिनिधि ओर अन्य द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पहले तो जो टेंडर किया उनमें अपनी मनमानी और दादागिरी करते हुए अपने चहेतों ठेकेदारों से कॉपी डलवा कर दूसरे अन्य कॉफी डालने आए ठेकेदारों को मना कर दिया और उनको वहां से जाने के लिए बोल दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला कलेक्टर से की और आचार संहिता लग जाने के करण अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टेंडर खोलने से नियम का हवाला देते हुए मना किया तो अपने चेंबर में बुलाकर अपनी दादागिरी दिखाते हुए उनके साथ मारपीट की जा रही व डराया धमकाया जा रहा और फिर उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाकर नगर परिषद प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के भय मुक्त प्रतापगढ़ के बयान और भाषण पर करारा जवाब देते हुए प्रतापगढ़ नगर परिषद को पूरी तरह भय के माहौल मैं बदल कर रख दिया। अगर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस प्रकार घटना हो रही है तो आमजन कैसे अपने क्षेत्र को भय मुक्त समझे एक तरफ़ पुर्व मंत्री नंदलाल मीणा भ्रष्ट्राचार को ख़त्म करने कि पहल कर रहे हैं ओर दूसरी तरफ अधिकारियो को हाथा पाई कर डरा धमकाकर नियम विरुद्ध कार्य करने पर मजबूर किया ज़ा रहा है। मात्र 4 माह में सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है और आम जन में चर्चा का विषय बन रहा है कि राम राज की बात करने वाली सरकार का कुशासन जंगल राज बनता जा रहा है। जिसमें आम जन तो दूर जनता कि सेवा करने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं। इस संपूर्ण घटना क्रम को लेकर जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि नगर परिषद में गुंडा राज से अधिकारियो में भय को दूर करने के लिए कानूनी कार्यवाही करते हुए उचित पुलिस जाप्ता लगा कर अधिकारियो एवं आमजन को राहत प्रदान की जाएं।



